रांची, फरवरी 13 -- नामकुम, संवाददाता। खिजरी विधायक राजेश कच्छप और प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रिया तिर्की ने शुक्रवार को क्षेत्र में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनएच-33 टाटा रोड से पिरिटोला होते हुए सरईटोली तक कुल 1.80 किमी लंबी पथ निर्माण परियोजना और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10 अध्ययन कक्ष सह पुस्तकालय निर्माण की आधारशिला रखी गई। विधायक ने कहा कि इस सड़क के बनने से वर्षा ऋतु में कीचड़ भरी दुर्गम राह से मुक्ति मिलेगी। पक्की और सुरक्षित सड़क स्थानीय निवासियों के दैनिक आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक पहुंच को सुगम बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना खिजरी विधानसभा के समग्र विकास और बेहतर जीवन स्तर की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी। गुणवत्ता पर विशेष जोर विधायक ने ठेकेदार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.