मुरादाबाद, फरवरी 14 -- सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान शनिवार को विधानसभा सत्र से लौटे। इस दौरान उन्होंने हर साल की भांति महाशिवरात्रि के पर्व पर हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेकर आने वाले कावंडियों और शिव भक्तों को भंडारा खिलाया। विधायक ने इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर कांवड़ियों की सेवा करते हुए उन्हें प्रसाद खिलाया। विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने बताया कि वह अपने पिता और बिलारी के प्रथम विधायक मरहूम मोहम्मद इरफान की तरह ही गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का आदर और सम्मान करते है, साथ ही वह सभी धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। इस दौरान हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट, सद्दाम प्रधान, कपिल, अनिल, अतुल यादव, प्रिंस, शनि कश्यप, दिनेश, मुकेश, अरविंद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.