बलिया, फरवरी 9 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छोटकी सेरिया निवासी शहीद सैनिक प्रवीण कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को मुख्य अतिथि बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने शहीद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही शहीद के स्मृति में विधायक निधि से बनने वाले गेट का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आंतकवादियों से लड़ाई में शहीद सैनिक सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीणों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने कहा कि शहीद प्रवीण सिंह का देश की रक्षा के लिए दिया गया बलिदान व त्याग हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने युवा पीढ़ी को शहीद जैसे बलिदानियों के त्याग व कृतियों से प्रेरणा लेकर देश व समाज हित में कार्य करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.