सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने लैम्पस के माध्यम से धान की खरिदारी समय पर शुरु करने एवं धान का सरकारी मूल्य बढ़ाने की विस सत्र में मांग की है। विधायक ने सत्र के माध्यम से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यह बात सही है कि जिले में सरकारी स्तर पर अब तक धान की खरीदारी नहीं हो पाई है। साथ ही पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के खुदरा बाजार में अधिक मूल्य प्राप्त होता है। जबकि जिले के लैम्पसों में धान की कीमत कम मिलता है एवं भुगतान में भी काफी बिलंब होती है। विधायक ने कहा कि क्या यह बात सही है कि जिले में धान क्रय केन्द्र की भारी कमी है, जिस कारण धान क्रय करने में किसानों को भारी कठिनाई होती है। सरकार द्वारा बताया गया कि जिले के 16 धान अधिप्राप्ति केन्द्र में 15 दिसंबर से धान की खरीदारी शुरु होगी। वहीं धान अधिप्राप्ति योजना के त...