भागलपुर, फरवरी 10 -- विधानसभा में कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने क्षेत्र से जुड़े कई गंभीर, तात्कालिक एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। शून्यकाल के दौरान उन्होंने भागलपुर जिला अंतर्गत रसूलपुर थाना क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला उठाया। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक बरामदगी नहीं होने को उन्होंने गंभीर चिंता का विषय बताया और छात्राओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की। ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से विधायक ने भागलपुर जिले में मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों पर सदन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि जिले में समर्पित कैंसर अस्पताल, नियमित स्क्रीनिंग, प्रारंभिक जांच और पालिएटिव केयर की स्थायी व्यवस्था का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.