मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर मुख्यालय स्थित एकमात्र महिला कॉलेज, बीआरएम कॉलेज की पुस्तकालय की स्थिति को लेकर मुंगेर विधानसभा के विधायक प्रणव कुमार ने हाल ही में विधानसभा में शिक्षा मंत्री से तारांकित प्रश्न किया था। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के निदेशक ने मुंगेर विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर पुस्तकालय की वर्तमान स्थिति पर आवश्यक जानकारी देने का निर्देश दिया है। वहीं, शिक्षा निदेशक के पत्र के आलोक में विश्वविद्यालय ने कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिया कि, वे पुस्तकालय से संबंधित संपूर्ण जानकारी शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि पत्र का अनुपालन समय पर किया जा सके। पुस्तकालय की स्थिति पर प्राचार्य का जवाब: कॉलेज के प्राचार्य ने विश्वविद्यालय के आदेश के तहत पुस्तकालय की स्थिति पर अपनी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.