बांका, मार्च 5 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही धोरैया प्रखंड अंतर्गत हसाय गांव से ललसहिया गांव तक सड़क का निर्माण शीघ्र होगा। करीब 3 किलोमीटर वाली इस कच्ची सड़क के निर्माण हेतु क्षेत्रीय विधायक भूदेव चौधरी प्रयासरत दिख रहे हैं। मंगलवार को बिहार विधानसभा के सत्र में उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ रखा। विधायक श्री चौधरी ने बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 23 (क) के तहत लोक महत्त के विषय पर शून्य काल में सूचना देते हुए कहा कि धोरैया प्रखंड के हसाय से ललसहिया तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क कच्ची है। इस सड़क से दर्जनों गांव का आवागमन है। बरसात के दिनों में आम जनों को काफी दिक्कत होती है। इधर सड़क निर्माण कार्य हेतु विधायक के इस प्रयास से स्थानीय लाभान्वित गांवों के ग्रामीणों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.