बुलंदशहर, फरवरी 12 -- विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुलंदशहर के विकास का मुद्दा गरमाया रहा। भाजपा के सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने जिले की तस्वीर बदलने के लिए सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि एनसीआर का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के नाते बुलंदशहर को आधुनिक परिवहन और बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत है। विधायक प्रदीप चौधरी ने शहर के यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए बुलंदशहर के चारों ओर रिंग रोड और बाईपास के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि रिंग रोड बनने से बाहरी भारी वाहनों का दबाव शहर के भीतर कम होगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना लगने वाले घंटों के जाम से निजात मिलेगी। साथ ही शहर के आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना भी पेश की गई। जिले में हाईटेक सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए विधायक ने मेट्रो सेव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.