दुमका, फरवरी 1 -- जामा। प्रतिनिधि जामा प्रखंड अंतर्गत बाबूपुर खेल मैदान में शनिवार को आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का विधिवत शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबला बम भोले फुटबॉल क्लब एवं सारसरिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें बम भोले फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सारसरिया फुटबॉल क्लब को एक गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच के समापन के बाद मुख्य अतिथि विधायक ने विजेता टीम बम भोले फुटबॉल क्लब को Rs.20 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम सारसरिया फुटबॉल क्लब को पूर्व मुखिया सविता सोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.