हजारीबाग, जुलाई 29 -- चौपारण, प्रतिनिध। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सामाजिक वानिकी प्रमंडल, कोडरमा द्वारा मध्य विद्यालय नेवरीकरमा प्रांगन में वन महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यातिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव व वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार के रूप में उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि जंगल से हमें हरियाली, स्वच्छ हवा और अच्छी बारिश होती है, जिससे वातावरण में संतुलन बना रहता है। मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, भाजपा नेता विकास यादव, दिनेश सिंह राठौर, नकुल यादव, अवध यादव, सीताराम यादव, श्रीराम यादव, रुपेश यादव सहित कई उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...