गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- - युवक को बताया कि दिल्ली तुर्कमान गेट हिंसा का मास्टरमाइंड लोनी, संवाददाता। लोनी विधायक ने क्षेत्र में रहने वाले युवक को दिल्ली तुर्कमान गेट पर हुई हिंसा का मास्टरमाइंड बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोनी विधायक नंद किशोर ने क्षेत्र में रहने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाए है। विधायक ने युवक को दिल्ली के तुर्कमान गेट पर हुई हिंसा का मास्टरमाइंड बताया। उन्होंने दावा किया युवक के संबंध पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से जुड़े हुए हैं। आशंका है कि युवक ने विदेशी संपर्कों के माध्यम से अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया है। विधायक ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में घातक हथियार मौजूद है, जाे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा...