हरदोई, मार्च 3 -- कछौना। श्री बागेश्वर राजा राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कस्बे के तुलसी मार्केट में सोमवार को अयोजित श्री रामकथा सुनने पहुंचे विधायक रामपाल वर्मा ने व्यास पीठ का पूजन किया। कथा व्यास आदर्श कृष्ण शास्त्री ने प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र का भाव पूर्ण वर्णन प्रस्तुत किया। इससे पहले भगवान श्रीराम के प्राकट्य उत्सव का सजीव वर्णन सुन श्रोतागण मंत्र मुग्ध नजर आए। कथा के दौरान मुख्य यजमान राधाकृष्ण शुक्ला और नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला पंकज ने भी व्यास पीठ का पूजन कर आचार्य प्रवर का स्वागत किया। कथा व्यास ने विधायक रामपाल वर्मा को अंग वस्त्र प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.