देहरादून, फरवरी 4 -- मेरा युवा भारत देहरादून कार्यक्रम के तत्वावधान में बुधवार को एससीआरटी ननूरखेड़ा में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पंजाब से आए प्रतिभागी युवाओं के दल से मुलाकात की। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों को पुष्प व शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कहा कि यह कार्यक्रम एक दूसरे की संस्कृति एवं सभ्यता का आदान-प्रदान के लिए मेरा युवा भारत द्वारा पूरे देश में संचालित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम की रूपरेखा एक भारत श्रेष्ठ भारत संस्कृति संवाद पर आधारित है। कार्यक्रम के अन्त में मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांदल ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित मुख्य अतिथियों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में ,सुमन बिष्ट,सुभाष खत्री और विक्की वर्मा आदि मौजूद रहे। एसीआरटी के सहायक न...