मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मड़वन। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कांटी विधायक इसराइल मंसूरी ने सोमवार को 32 सड़कों का शिलान्यास किया। रूपवाड़ा, पकड़ी पकोही, महमदपुर सूबे, मकदूमपुर कोदरिया, भटौना, जियन खुर्द, रक्सा, झखड़ा शेख, बड़कागांव उत्तरी एवं दक्षिणी, शुभंकरपुर, महमदपुर खाजे में 29 करोड़ 91 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। विधायक ने कहा कि कांटी क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख रेणु देवी, मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन कुमार, निजी सचिव भरत राय, सुरेश सिंह, बाली सहनी, मुन्नी देवी, मुन्ना राय, दिग्विजय कुमार, राजेश रंजन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...