मधेपुरा, दिसम्बर 17 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. रमेश ऋषिदेव मंगलवार को परमानंदपुर में मृतक के आश्रितों व रामनगर महेश के खुटीरही में अग्नि पीड़ित परिवार से मिले। विधायक ने परमानंदपुर वार्ड 6 हटिया टोला में पिछले दिनों ट्रैक्टर से दबकर मरने वाले टुनाय सरदार के परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने मृतक के पुत्र को अपनी ओर से पांच हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर रामनगर महेश पंचायत के वार्ड आठ खुटीरही में दो दिन पहले हुई आग लगने की घटना में पीड़ित परिवार से मिलकर राशन व कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर दी जाने वाली सहायता राशि को लेकर सीओ को बोल दिया गया है। इसके अलावा हर संभव सहायता पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। मौके पर जदयू प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.