मऊ, दिसम्बर 17 -- दोहरीघाट। मधुबन विधानसभा से भाजपा विधायक रामविलास चौहान ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से मधुबन विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से और सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक आश्वासन भी दिया। विधायक ने बताया कि अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों से लगातार मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बातों को रख रहे हैं। विधायक ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में है। विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास जता कर विधानसभा भेजा है उनके विश्वास पर कडा उतरने का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.