मुरादाबाद, जनवरी 7 -- मुरादाबाद नगर से विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को भेंट की। उन्होंने मुरादाबाद में सरकारी मेडिकल कालेज के लिए एक पत्र सौंपा। बताया कि यूनिवर्सिटी की मांग पूरी कर दी पर मेडिकल कालेज भी बेहद जरूरी है। इस दौरान उन्होंने तीन नए थानों से संबंधित पत्र भी सौंपा। विधायक ने बताया कि नया मुरादाबाद, अगवानपुर और टीपी नगर में तीन नए थाने बनाए जाने से संबंधित पत्र भी सौंपे। जिसमें उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से थाने के निर्माण आवश्यक बताए। विधायक ने बताया कि नगर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर संबंधित चर्चा भी हुई। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...