रांची, जनवरी 4 -- खूंटी, संवाददाता। विधायक रामसूर्या मुंडा ने रविवार को कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक रामसूर्या मुंडा ने ग्रामीण क्षेत्रों सहित खूंटी जिले से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उनके त्वरित समाधान की मांग रखी। मुलाकात के क्रम में विधायक ने आगामी 9 जनवरी को डोंबारीबुरु गोलीकांड में शहीद हुए आदिवासियों के शहादत स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान विधायक रामसूर्या मुंडा ने राज्य में पेसा कानून को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.