रुद्रपुर, दिसम्बर 7 -- रुद्रपुर। राज्य योजना के अन्तर्गत स्वीकृत भूरारानी रोड से आरएएन स्कूल होते हुए सिटी वन को जाने वाले एक किलोमीटर हॉटमिक्स मार्ग के निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने शुभारंभ किया। विधायक शिव अरोरा का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक ने कहा कि आरएएन स्कूल को जाने वाला मार्ग जो काफी खस्ता हाल था, लोगों ने इस मार्ग के निर्माण करने की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...