चतरा, फरवरी 5 -- चतरा, संवाददाता। चतरा विधायक सह लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान गुरूवार को पावन एवं पुण्यभूमि इटखोरी स्थित प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना किया। इस अवसर पर पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न की गई, तथा माता के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गयी। विधायक ने कहा कि भद्रकाली से प्रार्थना है कि वे चतरा जिला सहित पूरे झारखंड प्रदेश पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा और समाज में शांति, भाईचारा और सद्भाव बना रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...