भागलपुर, फरवरी 11 -- बिहार विधानसभा के बजट सत्र में पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एकडारा पंचायत के परशुरामचक में स्थित मध्य विद्यालय की जर्जर स्थिति का मामला उठाया। उन्होंने विद्यालय भवन एवं अतिरिक्त कमरों के निर्माण को बेहद जरूरी बताया। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही छात्र संख्या अधिक होने के कारण कक्षा कक्षों की भारी कमी है, जिससे पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि विद्यालय भवन की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण के साथ-साथ अतिरिक्त कक्षों का निर्माण शीघ्र कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...