पीलीभीत, दिसम्बर 5 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसानों का धान न खरीदे जाने, विचौलियों के सक्रिय होने की जानकारियां मिलने पर विधायक विवेक वर्मा व डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने क्रय केंद्रों पर औचक छापेमारी की। छापामारी के दौरान कुछ क्रय केंद्रों पर धान न खरीदे जाने की शिकायतें मिली। इस पर डिप्टी आरएमओ ने विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर गहरी नाराजगी जताई। जिला खरीद अधिकारी प्रसून द्विवेदी ने भी बीसलपुर मंडी पहुंच कर किसानों से परेशानियां पूछीं और समस्या का निराकरण कराया। बीसलपुर मंडी समिति में पहुंचे विधायक विवेक वर्मा ने साफ तौर पर कहा कि शासन की प्राथमिकता हैकि किसानो को परेशानी न हो। इसमें कहीं भी व्यवधान आया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक विवेक वर्मा एवं डिप्टी आरएमओ विजय कुमार व अन्य संस्थाओं के प्रबंधकों ने इस...