रामगढ़, सितम्बर 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के कोराम्बे गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित भक्ति जागरण व झांकी कार्यक्रम का विधायक ममता देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने देवी मां दुर्गा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर माथा टेका और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इधर गांव पहुंची विधायक को आयोजन समिति की ओर से चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मौके पर संतोष सोनी, मुखिया गीतांजलि तिर्की, पूर्व मुखिया विशाल करमाली, जगेश्वर महतो, अमरलाल कुशवाहा, गौरी शंकर महतो, किस्टो तुरी, लतीफ अंसारी, भागीरथ राजवंश, जलधर चंद्र कपड़दार, भागी महतो, काली करमाली, सूची रजवार, देवचरण महतो, चंदर महतो, प्रमोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.