छपरा, फरवरी 18 -- छपरा, एक संवाददाता। याचिका समिति के सभापति व तरैया के विधायक जनक सिंह ने बिहार विधान सभा में छपरा के खनुआ नाला का मुद्दा उठाकर बुडको के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। विधायक ने विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 23 (क) के तहत लोक महत्व के विषय पर यह मुद्दा शून्यकाल के दौरान उठाया जिसमें सदन को बताया कि खनुआ नाला का निर्माण छपरा नगर निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक भूमिगत खनुआ नाला का निर्माण बुडको के द्वारा गुणवतापूर्ण एवं ससमय नहीं होने के कारण हर साल बरसात में शहरवासियों को जल जमाव और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यहां तक कि छपरा के व्यवसायी पिछले कई वर्षों से जल जमाव से त्रस्त हैं। बरसात के दिनों में यहां का दृश्य और जानलेवा बन जाता है। नाला और वारिस की पानी सड़क पर बराबर दिखाई प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.