फरीदाबाद, दिसम्बर 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विधायक धनेश अदलखा ने बीके अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी से निरीक्षण की शुरुआत की। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से भी बातचीत दी। एक महिला ने बताया कि शिशु जन्म के बाद बीके अस्पताल स्टाफ बधाई मांगता है। इससे पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा को इन सब पर रोक लगाने के आदेश दिए। इसके बाद वह शौचालय का निरीक्षण पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शौचालय पर ताला लगा देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बीके अस्पताल में लाखों संख्या लोग आश्रित हैं और सरकार की ओर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन वह आमजन तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने अधिकारियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने का सुनिश्चित करने के आदेश दिए।...