विकासनगर, मार्च 7 -- ग्रामीण क्षेत्रों में जनता की समस्याएं सुनने निकले विधायक मुन्ना चौहान ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बादामावाला में नौनिहालों के बेहतर भविष्य बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों को असत्य पर सत्य की जीत का पाठ पढ़ाते हुए हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कक्षा कक्ष में अपने बीच विधायक को देखकर बच्चे खुश नजर आए। विधायक ने भी बच्चों के साथ अपने बचपन की यादें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया कि मन लगाकर पढ़ाई करने से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे स्कूल में अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ संवाद भी किया। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी उन्होंने शिक्षकों से बातचीत की। विधायक ने बच्चों के साथ कई खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.