लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- लीला नाथ मंदिर मेला मैदान कफारा में बैसाखी (सेतवाही) मेले की शुरुआत धूमधाम से हुई। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कफारा पहुंचकर फीता काटकर उद्घाटन किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष राशीश अवस्थी पुजारी हरीश अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। राशीष अवस्थी ने बताया16वीं शताब्दी के करीब बंजारों के एक समूह ने यहां डेरा डाला जिसमें से एक बंजारे ने जमीन में दबे शिवलिंग को साधारण पत्थर समझ कर उस पर मूंज को कूटना शुरू किया तो उससे रक्त की धार फूट निकली। काफी पूजा अर्चना के बाद भी रक्त की धारा बंद नहीं हुई इसकी जानकारी मिलने पर तत्कालीन खैरीगढ़ के राजा विक्रम शाहदेव ने वहां पहुंचकर दर्शन किया और भव्य मंदिर का निर्माण करवाया। तभी से बैसाख में सेतुवाही मेला लगने लगा। मेले के कार्यक्रम संरक्षक कन्हैया बाजपेई और विधानसभा संयोजक सरयू प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.