वाराणसी, जनवरी 15 -- रोहनिया (वाराणसी)। कनेरी मोहनसराय स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अपने जन्मदिन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण और हरीतिमा संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए एवं शुद्ध वातावरण के लिए पेड़-पौधे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटा। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. महेंद्र पटेल, अजीत पटेल, राकेश यादव, डॉ. उमेश पटेल, मानस सिंह, बसंत लाल पटेल, राजकुमार वर्मा, गोविंद पटेल, डॉ सुनीता पटेल, ओमप्रकाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, विनोद पटेल, श्याम बली पटेल, आदर्श पटेल, दिनेश पटेल, प्रेम पटेल, राम सकल मास्टर, राम सिंह पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...