कटिहार, फरवरी 9 -- बारसोई निज प्रतिनिधि रविवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकाश योजनान्तर्गत बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने पीसीसी सड़क व नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पोस्ट ऑफिस के समीप से अशोक साह के घर होते हुए धार पुलिया तक पीसीसी सड़क और नाला का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि सड़क व नाला बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। वहीं मुख्य पार्षद विमला देवी एवं उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साहा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। योजना बोर्ड में मुख्य पार्षद का नाम तक नहीं है। इस अवसर पर सागर साह,संजीव कुमार, हप्पू गुप्ता,कुंदन साह रोहन कुमार,पिंटू साह,राजेश कुमार,छोटू रजक,पिंटू रजक, भट्टू रजक,माहिर रजा,सूरज प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.