घाटशिला, जनवरी 20 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर के निवासी चार लोगों की मुसाबनी प्रखंड के सूरदा क्रॉसिंग के समीप पिछले दिनों सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं श्री राहुल कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका रिम्स, रांची में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है। इस क्रम में सोमवार को विधायक, घाटशिला सोमेश चन्द्र सोरेन ने दिवंगत समीर कर्मकार, रोहित कर्मकार एवं राजा गोप तीनों के परिजन से मिलकर उन्हे ढ़ांढ़स बंधाया, इस दौरान उन्हें सांत्वना दी तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार जो भी मुआवजा होगा, वह दिलवाने को लेकर अधिकारी को निर्देश देंगे। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, बिमल मार्डी, कालीपद गोराई, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.