हल्द्वानी, मार्च 9 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को पतलोट मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहीं निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। विधायक कैड़ा ने बताया कि पतलोट से भनपोखरा, पस्या मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। जिसके चलते मोटर पर सोलिंग, चौड़ीकरण, डामरीकरण, दीवारों का निर्माण के लिए 6 करोड़ की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.