हरिद्वार, जनवरी 27 -- नगर विधायक मदन कौशिक ने खन्ना नगर स्थित अपने कार्यालय में तहसील व्यापार मंडल हरिद्वार के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। विधायक ने तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा, महामंत्री विक्की आडवाणी, सुरेश नौटियाल और कोषाध्यक्ष दीपक मेहता को पटका पहनाया। विकास तांत्रिवाल, आदित्य झा, बल्केश राजोरिया, निपुण शर्मा, अजय भारद्वाज, विक्की कांडपाल, मोहित मल्होत्रा, अनुज कोठियाल, पंकज मित्तल, करुण मदान, गोल्डी नागर, नवीन अग्रवाल, मेहुल सिंघल, सनी मल्होत्रा, गोपाल कुमार, राजेंद्र, आकाश, ऋषभ अग्रवाल और संजीव शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने व्यापारियों से संगठित रहकर समाज और राष्ट्रहित में काम करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.