जौनपुर, दिसम्बर 7 -- बदलापुर। विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने रविवार को नव नियुक्त भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का श्रीकमलम कार्यालय मरगूपुर अहिरौली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं संग स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष तथा विधायक ने संगठनात्मक बैठक कर विधानसभा बदलापुर में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत करने पर जोर देते हुए जनसंपर्क को गति देने की अपील की। इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिला मंत्री अवधेश यादव, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, सिकंदर मौर्य, अमित चौहान, गंगा प्रसाद सिंह, लवकुश सिंह, वैभव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.