सोनभद्र, फरवरी 14 -- सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने जिले में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाए जाने को लेकर खाद्य रसद मंत्री सतीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिले में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाए जाने की मांग की। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि किसान हित के लिए किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि सोनभद्र का क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत बड़ा है। ऐसे में चतरा, राबर्ट्सगंज विकास खण्ड में व्यापक पैमाने पर धान का उत्पादन होता है। इस वर्ष शासन से धान खरीद का लक्ष्य 1 लाख 3 हजार एमटी रखा गया था। गया था। 14 जनवरी तक जनपद में कुल 16544 कृषकों का शत प्रतिशत 1 लाख 3 हजार एमटी धान क्रय किया जा चुका है। जबकि धान विक्रय के लिए अभी जनपद में 25 हजार 965 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। अभी तक लगभग 9 हजार 500 किसान धान नही बेच सके है और पंजीकरण बढ़ रहा है। ...