लातेहार, नवम्बर 23 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। विधायक रामचंद्र सिंह ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया और लोगों ने सड़क निर्माण को स्थानीय विकास के लिए अहम बताया। पहला शिलान्यास लात पंचायत के हरहे में किया गया, जहां गरदा मोड़ से मुंशी सिंह के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद दूसरा शिलान्यास चुंगरू पंचायत के हेहेगड़ा में किया गया। यहां स्कूल से रेलवे स्टेशन होते हुए कृष्णा यादव के घर तक सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। ग्रामीणों का मानना है कि इस सड़क के बन जाने से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाज़ार तक पहुंच आसान होगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, विजय बहादुर सिंह, अनिल सिंह, दीपू तिवारी, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.