सोनभद्र, सितम्बर 24 -- डाला। अल्ट्राटेक के दुकानों को नोटिस दिए जाने की समस्या को लेकर व्यापारियों ने मंगलवार को बैठक कर जोरदार विरोध किया। इस दौरान बैठक में पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि दुकानें किसी भी दशा में खाली नही होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि अल्ट्राटेक द्वारा कचरे को जलाए जाने का विरोध व्यापारियों ने किया तो सोची समझी साजिश के तहत अल्ट्राटेक हमारी दुकानों को उजाड़ने के लिए अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस दिया जाने लगा। हम सभी दुकानदार पिछले साढ़े चार दशक से डाला बाजार स्थित कस्बे में अपनी दुकान करते चले आ रहे हैं। कहा कि अल्ट्राटेक द्वारा दुकान को आवंटित करने के दौरान हम दुकानदारों को कभी बेदखल करने की बात नही कही गई थी, साथ ही यह मौखिक आश्वासन दिया गया था इन दुकानों पर आप मौजूद रहें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.