भागलपुर, जनवरी 11 -- बिहपुर विधायक ई. शैलेन्द्र ने शनिवार को कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि जनवरी 1026 के आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर 2026 में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से सांस्कृतिक अखंडता का संकल्प लिया गया। मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में ओंकार मंत्र जाप व पूजा संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...