महाराजगंज, मई 18 -- भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लाक के रतनपुर सभागार कक्ष में प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व बीडीओ अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने 36 दिव्यांगों में ट्राई साइकिल व एक स्मार्ट केन का वितरण किया। इस दौरान जिला दिव्यांग सशक्तिकरण महराजगंज के सहायक दिलीप कुमार गुप्ता, सुबोध यादव, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, एडीओ आईएसबी बिस्मिल्लाह खान, एपीओ शशिकांत, सचिव गणेश चन्द्र त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप पाण्डेय, गिरजाशंकर पाण्डेय, ग्राम प्रधान राकेश पटेल, विजय मद्धेशिया, रामफल साहनी, गणेश मद्धेशिया, बैजनाथ यादव, राजू पासवान, विनय कुमार मिश्र, विजयनाथ यादव, भोलेन्द्र मिश्र, कन्सल्टिंग इन्जीनियर आदित्य कुमार चौधरी सह...