बिहारशरीफ, जनवरी 22 -- फोटो : परवलपुर चेक-परवलपुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को पीड़ितों को मुआवजे का चेक देते विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया। परवलपुर, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने दो पीड़ित परिवारों को आपदा के तहत चार-चार लाख रुपये मुआवजे का चेक दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहती है। सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पूरा हक है। प्रखंड के डुमरी गांव में बच्चे की डूबने से मौत हो गयी थी। उसकी मां तारा देवी को चेक दिया गया। इसी तरह परवलपुर बाजार निवासी नरेश यादव की पत्नी संगीता देवी को भी चेक दिया। इनके बच्चे की भी तालाब में डूबने से जान चली गयी थी। मौके पर आरओ पुष्पराज, जिप सदस्य उदयनन्दन प्रसाद, उप मुख्य पार्षद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.