मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर अस्पताल में मंगलवार को फलेरिया उन्मुलन अभियान शुरू हो गया। विधायक अजय कुमार ने दवा खाकर अभियान को शुरू कराया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 134 आशा की टीम को काम पर लगा दिया गया है। घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाने की योजना है। बतातें चलें कि प्रखंड में 250 फाइलेरिया के रोगी पहले से चिह्नित है। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल सिंह भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.