गिरडीह, फरवरी 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। तेलखरा में डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को तेलखरा-लुसियो पथ के निर्माण की आधारशिला रखी। लगभग 3 किमी लंबे इस पथ का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 1 करोड़ 96 लाख की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल गिरिडीह द्वारा कराया जायेगा। मौके पर विधायक ने कहा कि इस पथ के जर्जर होने से बहुत बड़ी आबादी प्रभावित हो रही थी। इसके बनने पर ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। कहा कि हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई ग्रामीण सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण की विधिवत अनुशंसा की है। वन विभाग द्वारा एनओसी की बाध्यता के कारण डुमरी प्रखंड में कई सड़कों का निर्माण अधूरा रहने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान करना वन विभाग की आदत बन गयी है। हमने वन विभाग के अधिकारियों को स्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.