धनबाद, फरवरी 22 -- विधायक चंद्रदेव महतो ने शनिवार को रघुनाथपुर में महतो बांध तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। कहा कि क्षेत्र के तालाबों का जीर्णोद्धार होने से जल संरक्षण सुनिश्चित होगा। सिंचाइ की सुविधा होगी। तालाब का जीर्णोद्धार भूमि संरक्षण विभाग की ओर से होना है। पंसस रवींद्रनाथ महतो, भरत किशोर महतो, बबलू महतो, शेखर महतो, सोहागी देवी, सुनीता देवी आदि मौके पर थे। इसके अलावा विधायक महतो ने बेलघुटू लालबांध तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का भी शिलान्यास किया। मुखिया रंगा किस्कू सहित अन्य ग्रामीण मौके पर थे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयास को सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...