गढ़वा, जून 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव से मुलाकात की। उस दौरान उन्होंने गढ़वा विधानसभा से संबंधित विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। विधायक ने कहा कि गढ़वा एक आकांक्षी जिला है। यहां कर्मठ व योग्य आईएएस अधिकारी की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि गढ़वा कि सबसे बड़ी समस्याओं में से एक मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में व्याप्त भ्रष्टाचार है। कई पंचायतों में योजनाएं धरातल पर नहीं उतरीं, फिर भी शत प्रतिशत राशि की निकासी हो चुकी है। उन्होंने इस मामले की गहराई से जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन में हुए बड़े घोटाले का भी जिक्र किया और बताया कि इससे आम जनता को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तत्काल ठोस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.