रांची, जनवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ सीधा जनसंवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जोबे, महिल एवं कुमकुमा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। गांव पहुंचते ही विधायक का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक रामसूर्या मुंडा ने ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं से सीधे संवाद कर पंचायत स्तर की जरूरतों और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सिंचाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को खुलकर रखा। महिलाओं ने विशेष रूप से पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वरोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.