नैनीताल, अगस्त 6 -- नैनीताल। जिला अस्पताल बीडी पांडे नैनीताल में बुधवार को विधायक सरिता आर्या ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था और मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता जांची। विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधा का भी जायजा लिया। उत्तरकाशी आपदा पर दुख भी जताया। कहा कि धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। यहां मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, आशीष बजाज, कार्यालय मंत्री भारत सिंह, पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा, डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, कमल जोशी, विक्रम राठौर, पंकज बर्गली, सभासद गजाला कमाल, भगवत सिंह रावत, कविता गंगोला, तेज सिंह नेगी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस...