मिर्जापुर, फरवरी 20 -- हलिया,हिन्दुस्तान संवाद। छानबे विधायक रिंकी कोल ने जलशक्ति मंत्री को शुक्रवार को हलिया कस्बा सोनकर बस्ती से भटवारी तक लगभग 2.5 किमी सडक की पटरी,नाली निर्माण के लिये पत्रक सौप कर निर्माण कराने की मांग की है। पत्रक में विधायक ने कहा है कि पक्की नाली एवं दो मीटर पटरी बनना आवश्यक है । सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुरानी नाली के नीचे दबने से क्षतिग्रस्त हो गया है। बरसात में नाली न होने से व्यापारियों के घरों में पानी घुस जाता है। सोनकर बस्ती से भटवारी तक 10 हजार लोग निवास करते हैं। पटरी न होने से ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से जाम लग जाता है। विधायक ने जलशक्ति मंत्री को पत्रक सौंप कर सड़क पटरी के चौडीकरण और नाली निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...