लातेहार, दिसम्बर 19 -- लातेहार, संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बीच गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने गुरुवार की देर रात कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कंबल नगर पंचायत की ओर से उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें विधायक के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। इस मानवीय पहल से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत मनीष उपाध्याय के घर के समीप से की गई। इस दौरान दर्जनों गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबल देकर ठंड से बचाव किया गया। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर तथा शहर के एक अन्य स्थान पर भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में असहाय लोगों को राहत मिली। इस मौके पर विधायक प्रकाश राम ने अपने संबोधन में कहा कि ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.