सहरसा, फरवरी 11 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र के कनरिया थाना अंतर्गत फरेवा गांव में नशे के उद्देश्य से कीटनाशक दवा का सेवन करने से तीन युवकों की अकाल मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया है। घटना से विधायक संजय कुमार सिंह ने दुख व्यक्त किया हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक साथ तीन युवाओं की मौत ने क्षेत्र को झकझोर दिया है। वर्तमान में वे विधानसभा सत्र में व्यस्त हैं, फिर भी गंभीरता को देखते हुए उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को गांव भेजा। मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। बताया गया कि शनिवार को चार दोस्तों ने नशे के लिए कीटनाशक युक्त पानी पी लिया। इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई, जबकि एक का उपचार जारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.