हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को मोर्चरी पहुंचकर लक्ष्मी के परिजनों से मुलाक़ात की। उन्होंने मामले में तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर एसटीएच प्रबंधन ने तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। हल्द्वानी में दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा मोर्चरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। कहा कि दोनों की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। विधायक ने दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक कैड़ा ने मौके से एसएसपी नैनीताल से वार्ता कर मृतक का पोस्टमार्टम पैनल से करने व इस मामले का शीघ्र, निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी स...