दरभंगा, जनवरी 31 -- हायाघाट। बलिया ब्रह्मस्थान के पास विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने अपने ऐच्छिक कोष से निर्मित छतदार चबूतरा का विधिवत उद्घाटन किया। इसका निर्माण छह लाख 35 हजार की लागत से कराया गया है। इस निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक सुलभ और सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा। उद्घाटन के अवसर पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, हम प्रखंड अध्यक्ष उमेश माझी, बैजू सरदार, अखिलेश चौधरी, प्रियंका पासवान, रानी चौधरी, शशि बिंद पासवान, गया प्रसाद यादव, रणधीर लाल देव, देवेन्द्र सहनी, मिंकु यादव, मुकेश चौधरी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...